ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं नई रेल सेवा शुरू करने की मांग।

By Shubh Bhaskar · 23 May 2026 · 33 views
राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं नई रेल सेवा शुरू करने की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ विकास मंच एवं रेलवे सलाहकार परामर्श समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-दिल्ली मण्डोर एक्सप्रेस (22491/22492), जैसलमेर-शकूर बस्ती स्वर्ग नगरी एक्सप्रेस (12249/12250) तथा भूज-दिल्ली-भूज एक्सप्रेस (19403/19404) का ठहराव स्वीकृत किया जाए।
इसके साथ ही भिवानी से इंदौर तक नई रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की गई है, जो रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गंगापुर सिटी, कोटा एवं उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचे। इससे यात्रियों को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ मिल सकेगा।
अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वर्ग नगरी एक्सप्रेस के ठहराव बहुत कम हैं, ऐसे में खैरथल, राजगढ़ एवं बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिलने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने रेल मंत्रालय से मांग करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए इन ट्रेनों के ठहराव एवं नई रेल सेवा को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube