ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा ग्रामीण पुलिस का 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' कामयाब, शादियों में डाका डालने वाला शातिर बावरिया गैंग नेस्तनाबूद।

By Shubh Bhaskar · 22 May 2026 · 73 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा ग्रामीण पुलिस का 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' कामयाब, शादियों में डाका डालने वाला शातिर बावरिया गैंग नेस्तनाबूद।

मैरिज गार्डन से उड़ाया लाखों का जेवरात शत-प्रतिशत (100%) बरामद; मुख्य सरगना सहित 3 दबोच

राजस्थान से MP तक ताबड़तोड़ दबिश, CCTV फुटेज और साइबर सेल के जाल में फंसे शातिर चोर।


कोटा ग्रामीण इटावा थाना प्रतिदिन शादी-समारोहों की आलीशान महफिलों और खुशियों के बीच नजर बचाकर गहनों से भरे बैग उड़ाने वाले अंतरराज्यीय शातिर 'बावरिया गिरोह' का कोटा ग्रामीण पुलिस ने पूरी तरह से काम तमाम कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सुजीत शंकर के पैनी नजर और कड़े निर्देशन में चलाई गई स्पेशल मुहिम 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' को उस वक्त एक ऐतिहासिक कामयाबी मिली, जब पुलिस ने न सिर्फ वारदात का चंद दिनों में सनसनीखेज पर्दाफाश किया, बल्कि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल कर देने वाली चोरी का शत-प्रतिशत (100%) माल बरामद कर लिया। पुलिस की इस सुपरफास्ट और जांबाज कार्रवाई की पूरे संभाग में जमकर तारीफ हो रही है। CCTV में कैद हुई थी 'लाइनदार शर्ट वाले चोर' की करतूतसनसनीखेज वारदात बीती 7 मई को इटावा क्षेत्र के नामचीन 'चंदन वाटिका मैरिज रिजॉर्ट' में घटित हुई थी। चन्दन वाटिका में शादी का जश्न अपने शबाब पर था। तभी भीड़भाड़ और व्यस्तता का फायदा उठाकर एक शातिर लड़के ने फरियादी धनराज मीणा की भाभी का गहनों से लबालब भरा लेडीज पर्स पलक झपकते ही पार कर दिया। बैग के अंदर सोने का भारी हार, टीका, बाजूबंध, मंगलसूत्र, चांदी की कड़ियां, बिछिया और कीमती विवो मोबाइल समेत लाखों के जेवरात थे। पल भर में शादी वाले घर की खुशियां सन्नाटे में बदल गईं SP सुजीत शंकर के चक्रव्यूह में फंसे अंतराज्यीय शिकारीमामले की गंभीरता को भांपते हुए एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा और डीएसपी ओमप्रकाश सरावग के सुपरविजन में इटावा थानाधिकारी अजीत सिंह (पु०नि०) के नेतृत्व में एक बेहद हाईटेक और जांबाज स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले मैरिज गार्डन के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला, जहां लाइनदार शर्ट पहने एक संदिग्ध लड़का बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद साइबर सेल की टेक्निकल टीम और हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र हाडा के सटीक मुखबिर तंत्र ने मिलकर आरोपियों की घेराबंदी शुरू की। राजस्थान से मध्य प्रदेश तक हाहाकार, ऐसे हत्थे चढ़े बदमाशबावरिया गैंग के इन शातिर और घुमंतू बदमाशों को पकड़ना भूसे के ढेर में सुई ढूंढने जैसा था। लेकिन कोटा ग्रामीण पुलिस की स्पेशल टीमों ने हार नहीं मानी। पुलिस ने राजस्थान के लाखेरी, इन्द्रगढ़, बूंदी, सवाईमाधोपुर, भरतपुर से लेकर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश (MP) के कई जिलों और बीहड़ों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। आखिरकार, पुलिस के बिछाए जाल में फंसकर मुख्य आरोपी बादल (उम्र 24 वर्ष) निवासी लाखेरी, उसका मुख्य जोड़ीदार सूरज (उम्र 19 वर्ष) निवासी भरतपुर सलाखों के पीछे पहुंच गए, साथ ही गिरोह में शामिल एक बाल अपचारी (नाबालिग) को भी कानून के शिकंजे में कस लिया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube