वरिष्ठ पत्रकारों को बड़ी सौगात, सम्मान राशि बढ़ाने को मंजूरी
By Shubh Bhaskar ·
21 May 2026 ·
29 views
वरिष्ठ पत्रकारों को बड़ी सौगात, सम्मान राशि बढ़ाने को मंजूरी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों को बड़ी राहत देते हुए सम्मान राशि में वृद्धि को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब पात्र वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही दिवंगत पत्रकारों की पत्नियों को दी जाने वाली सम्मान निधि में भी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें ०7 हजार 500 रुपये के स्थान पर ०9 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि मिलेगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय को पत्रकार हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे वरिष्ठ पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा पत्रकार जगत में खुशी का माहौल है।