पुराना दूजोद गेट स्थित श्री श्याम मंदिर में ताली कीर्तन सेवा परिवार द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया*
By Shubh Bhaskar ·
21 May 2026 ·
69 views
*पुराना दूजोद गेट स्थित श्री श्याम मंदिर में ताली कीर्तन सेवा परिवार द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया*
रामगोपाल गोपी /शुभ भास्कर
सीकर,पुराना दूजोद गेट स्थित श्री श्याम मंदिर में ताली कीर्तन सेवा परिवार द्वारा 201 वा कीर्तन के कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन हुआ ताली कीर्तन टीम की मीडिया प्रभारी श्यामप्रेमी गौ सेविका ज्योति तनवानी ने बताया श्री श्याम सेवा परिवार ताली कीर्तन टीम मंदिर के महंत श्री पीयूष गडिका महाराज जी के सानिध्य में श्री श्याम मंदिर हर घर ताली कीर्तन सेवा परिवार जो की पिछले अनेक वर्षों से हर रविवार अलग अलग घर में जाकर श्याम प्रभु की ज्योत जलाकर भजन संध्या किया करते हैं इसी कड़ी मे श्री श्याम मंदिर हर घर ताली कीर्तन सेवा परिवार द्वारा निःशुल्क 200 कीर्तन श्री श्याम प्रभु को अर्पण होने के उपलक्ष्य में 201 वा महाउत्सव श्री श्याम अखाड़े के रूप में 7 जून रविवार को आयोजित किया जारहा है जिसमे देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी सीकर के श्री श्याम सेवा परिवार ताली कीर्तन टीम ने सनातन बंधुयों ,श्याम प्रेमियों सभी भक्तो को अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया है