ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृषि महाविद्यालय को माचाड़ी में ही रखने की मांग, कस्बा बंद कर रैली व धरना प्रदर्शन।

By Shubh Bhaskar · 02 Jan 2026 · 39 views
कृषि महाविद्यालय को माचाड़ी में ही रखने की मांग, कस्बा बंद कर रैली व धरना प्रदर्शन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में स्वीकृत कृषि महाविद्यालय को यथावत माचाड़ी में ही रखने की मांग को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। माचाड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले कस्बे का बाजार पूर्णतया शांतिपूर्ण रूप से बंद रखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और रैणी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति से जुड़े पुर्व जिला पार्षद नवल योगी ने बताया कि वर्ष 2023 में माचाड़ी के लिए कृषि महाविद्यालय स्वीकृत किया गया था,लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे माचाड़ी से हटाकर रैणी क्षेत्र के हातोज गांव में स्थानांतरित कर दिया गया। इस निर्णय से माचाड़ी सहित आस-पास के गांवों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि महाविद्यालय माचाड़ी क्षेत्र की लंबे समय से मांग रहा है और इसे स्थानांतरित करना क्षेत्र के विकास के साथ अन्याय है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस संबंध में मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। शुक्रवार को मुख्य बाजार से रैली निकालते हुए ग्रामीण रैणी चौराहे पहुंचे, जहां धरना दिया गया। धरना स्थल पर भाजपा नेता बन्नाराम मीना पहुंचे और सात दिन में मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में मांग पूरी नहीं हुई तो वे स्वयं धरने में शामिल होंगे। इस आश्वासन के बाद धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया। आंदोलन में सैकड़ों ग्रामीणों की भागीदारी रही। ग्रामीणों ने माचाड़ी कस्बे को रैणी उपखंड से हटवा कर राजगढ़ उपखंड से जोड़ने की मांग भी की गई है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube