ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

31 मई 2026 को जयपुर बिरला ऑडिटोरियम मे आयोजित होने वाले पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्मोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से गाडरी समाज की जयपुर मे मीटिंग

By Shubh Bhaskar · 18 May 2026 · 14 views
31 मई 2026 को जयपुर बिरला ऑडिटोरियम मे आयोजित होने वाले पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्मोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से गाडरी समाज की जयपुर मे मीटिंग

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ के बैनर तले 31 मई 2026 रविवार सुबह 11:00 बजे बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम के लिए अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज के राजस्थान के सभी जिलों के वरिष्ठ समाजसेवीयो ने जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ विशेष मुद्दों पर लंबी चर्चा की। लगभग 2 घंटे से भी अधिक समय तक मुख्यमंत्री ने गाडरी समाज से सीधा संवाद किया। मीटिंग मे नकुल कुमार गायरी ने डी एन टी मे समाज को जुड़ने से होने वाले फायदे बताये। गाडरी समाज ने मुख्यमंत्री के सामने विमुक्त घूमन्तु एवं अर्द्ध घूमन्तु जातियों की सूची मे जोड़ने के लिए बात रखी। साथ में गाडरी समाज ने अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा की। मीटिंग के बाद में गाडरी समाज ने मुख्यमंत्री आवास पर ही भोजन किया। 31 मई 2026 को जयपुर आयोजित होने वाले पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्मोत्सव के लिए मुख्यमंत्री ने उपस्थित होने के लिए सहमति दी एवं कार्यक्रम के लिए अग्रिम बधाई दी। राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 150 से भी अधिक वरिष्ठ समाजसेवी पधारे। जिसमें विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ अध्यक्ष दुष्यंत बघेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष नकुल कुमार गाडरी रठाजना ,महासंघ प्रांत संगठन मंत्री भेरू लाल गाडरी कादी सहना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरचंद गाडरी , पूरण गाडरी ,जिला अध्यक्ष भीमचंद गाडरी ,किशन गाडरी,पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण गाडरी ,मोहन गाडरी ,कन्हैयालाल गाडरी एवं भीलवाड़ा सहित कई समाज बंधुओ ने उपस्थित होकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर इस कार्यक्रम में भाग लिया एवं भीलवाड़ा
सहित कई समाज बंधुओ ने उपस्थित होकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री से सीधे संवाद के इस कार्यक्रम में भाग लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube