ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियन जितेंद्र शर्मा का अलवर आगमन पर होगा भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 18 May 2026 · 9 views
एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियन जितेंद्र शर्मा का अलवर आगमन पर होगा भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- एशियाई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश एवं अलवर जिले का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी जितेंद्र शर्मा एवं योगेन्द्र चौधरी के चीन से स्वदेश लौटने पर अलवर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
खेल प्रेमियों एवं समाज के लोगों द्वारा आयोजित इस समारोह में दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार, आज 18 मई को सायं 5:30 बजे आयोजित होगा।
स्वागत यात्रा का एकत्रीकरण स्थल भगत सिंह सर्किल स्थित पेट्रोल पंप रहेगा, जहां से नगली (अशोक) सर्किल होते हुए खिलाड़ियों के निज निवास लक्ष्मी नगर तक भव्य स्वागत किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी सम्मानित नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं शुभकामनाएं प्रदान करने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube