ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दादू मोक्ष धाम की भूमि पर प्रस्तावित रीको इंडस्ट्री एरिया के विरोध में 27 मई को विशाल महापंचायत।

By Shubh Bhaskar · 18 May 2026 · 27 views
दादू मोक्ष धाम की भूमि पर प्रस्तावित रीको इंडस्ट्री एरिया के विरोध में 27 मई को विशाल महापंचायत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री दादू मोक्ष धाम भैराणा की 800 बीघा भूमि पर प्रस्तावित रीको इंडस्ट्री एरिया के विरोध में 27 मई 2026 को विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि साधु-संतों, दादू पंथ के अनुयायियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों में इस प्रस्ताव को लेकर गहरा आक्रोश है। आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के नाम पर वन क्षेत्र एवं पवित्र तीर्थ स्थल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे हजारों औषधीय पौधे और वृक्ष नष्ट हो चुके हैं।
महापंचायत का आयोजन 27 मई को प्रातः 10 बजे से दादू धाम भैराणा डूंगरी, बिचून के निकट किया जाएगा। आयोजनकर्ताओं के अनुसार महापंचायत में जयपुर कूच एवं विधानसभा घेराव जैसे बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं।
महंत प्रकाशदास महाराज, ठिकाना दादू पंथी गंगा बाग राजगढ़ (अलवर) ने सभी धर्म प्रेमियों, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। राजगढ़ से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठिकाना गंगाबाग की ओर से वाहन व भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
वाहन व्यवस्था एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9001332833 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube