कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब और हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार।
By Shubh Bhaskar ·
17 May 2026 ·
17 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब और हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार।
दीगोद पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचे आरोपी; 51 पव्वे देशी शराब और धारदार छुरा बरामद, मोटरसाइकिल बरामद।
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है।
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) सुजीत शंकर के कड़े रुख और निर्देशन में कार्रवाई करते हुए दीगोद थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और एक खतरनाक धारदार छुरा बरामद किया है।फतेहपुर माईनर रोड पर बिछाया जालजानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के आदेशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा व वृत्ताधिकारी राजेश ढाका के सुपरविजन में दीगोद थानाधिकारी (SHO) हनुमान सहाय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर क्षेत्र में गश्त और चेकिंग बढ़ा दी गई थी।
शनिवार को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने फतेहपुर माईनर सुल्तानपुर रोड पर नाकाबंदी कर सख्त चेकिंग शुरू की।
51 पव्वे अवैध शराब सहित विक्की गिरफ्तारचेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 51 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्की (उम्र 20 वर्ष) पुत्र सियाराम, जाति सहरिया, निवासी सूरथाक थाना मांगरोल, जिला बारां बताया। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
केस 2: मोटरसाइकिल पर छुरा लहराते हुए सुरेन्द्र दबोचाइसी स्थान पर की जा रही दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर- AR 25 S 6495) को रोका। बाइक सवार युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब उसकी जामा-तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी के पास से एक अवैध धारदार छुरा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुरेन्द्र कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र स्यौजी, जाति कालबेलिया, निवासी जवारिया थाना गेण्डोली, जिला बूंदी के रूप में हुई है। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक और हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।