कोटा पुलिस का बड़ा धमाका: MP/MLA कोर्ट के तीन 'मोस्ट वॉन्टेड' स्थाई वारंटी दबोचे, हाईकोर्ट के आदेश पर आर.के. पुरम पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक!
By Shubh Bhaskar ·
16 May 2026 ·
25 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
कोटा पुलिस का बड़ा धमाका: MP/MLA कोर्ट के तीन 'मोस्ट वॉन्टेड' स्थाई वारंटी दबोचे, हाईकोर्ट के आदेश पर आर.के. पुरम पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक!
7 साल पुराने मामलों में खाकी को छका रहे थे शातिर गुर्जर बंधु; एसपी तेजस्वी गौतम के चक्रव्यूह में फंसे फरार आरोपी।
मानवाधिकार और
कोर्ट के आदेशों की तामील में कोटा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई।
मुखबिरों के सटीक इनपुट पर आर.के. पुरम पुलिस ने आधी रात को दी दबिश, भागने का मौका भी नहीं मिला।
शानदार और जांबाज ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को मिल सकता है बड़ा रिवॉर्ड।
कोटा शहर पुलिस ने आज अपराधियों और लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे भगोड़ों के खिलाफ एक बेहद सनसनीखेज और कामयाब ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम (IPS) के कड़े और कुशल निर्देशन में आर.के. पुरम थाना पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एमपी/एमएलए (MP/MLA) विशेष अदालत के तीन बेहद शातिर स्थाई वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये आरोपी साल 2019 से ही पुलिस को लगातार चमका दे रहे थे और अपनी लोकेशन बदल-बदल कर फरारी काट रहे थे।हाईकोर्ट का था कड़ा रुख, एसपी ने खुद संभाली कमानसूत्रों के मुताबिक, साल 2019 से न्यायालय में लंबित चल रहे इन संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय ने कड़े रुख अख्तियार किए थे। इसके बाद एडिशनल एसपी सुभाष चन्द मिश्रा और डीएसपी मनीष शर्मा के सुपरविजन में आर.के. पुरम के तेजतर्रार थानाधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव (IPS प्रो.) के नेतृत्व में एक 'स्पेशल-26' जैसी कमांडो स्टाइल टीम का गठन किया गया। इस टीम का एकमात्र लक्ष्य था—आरोपियों की किसी भी कीमत पर धरपकड़।गांव में मंचा हड़कंप, पुलिस ने चारों तरफ से घेरापुलिस की इस विशेष टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से आसूचनाएं (Intelligence) जुटाईं। जैसे ही मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि तीनों आरोपी आवली रोजड़ी इलाके में छिपे हैं, पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें चारों तरफ से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुधाराम (22) पुत्र गोमा गुर्जर, मुकेश (22) पुत्र मांगीलाल गुर्जर और मुकेश (20) पुत्र गोना गुर्जर के रूप में हुई है। ये तीनों ही लंबे समय से कोर्ट के वारंट को ठेंगा दिखा रहे थे।