ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीएमश्री विद्यालय में आयोजित हुई मेगा पीटीएम, अभिभावकों ने जानी बेटियों की शैक्षणिक प्रगति

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 138 views
पीएमश्री विद्यालय में आयोजित हुई मेगा पीटीएम, अभिभावकों ने जानी बेटियों की शैक्षणिक प्रगति

​पीपाड़ सिटी। स्थानीय पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 9वी तक की छात्राओं के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय प्रशासन द्वारा पधारे हुए सभी अभिभावकों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।​बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्राओं की शैक्षणिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में वर्ष भर आयोजित हुई विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों के आधार पर छात्राओं की प्रगति साझा की गई।पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में छात्राओं की भागीदारी और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया गया।अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। ​प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि 'पीएम श्री' योजना के तहत विद्यालय छात्राओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube