ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, कार्यवाही की मांग।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 17 views
ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, कार्यवाही की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष तथा बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के और शिवशक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपा नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
डॉ. शर्मा ने अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताते हुए कहा कि राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय या मजहब के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है और इससे समाज में वैमनस्य फैलता है।
उन्होंने कहा कि समाज को जातियों में बांटकर विषमता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी संगठन और व्यक्तिगत स्तर पर कार्यवाही की मांग की जाएगी।
डॉ. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय की मांग है कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेता के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube