शनि जयंती पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, भक्तों ने किया दान-पुण्य।
By Shubh Bhaskar ·
16 May 2026 ·
6 views
शनि जयंती पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, भक्तों ने किया दान-पुण्य।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर ज्येष्ठ मास की अमावस्या एवं शनिवार के शुभ संयोग पर शनि जयंती का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शनि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने न्याय के देवता सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव को काले तिल, उड़द और तेल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा गुलगुले का प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
शनि जयंती के अवसर पर मंदिरों के बाहर जरूरतमंद बुजुर्ग महिला-पुरुषों को बच्चों और युवाओं ने श्रद्धापूर्वक खाद्य सामग्री व अन्य वस्तुएं भेंट कर दान-पुण्य किया। धार्मिक वातावरण के बीच भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर दिनभर चलता रहा। यशवंत सिंह,चतर सिंह,मधुसूदन सिंह एवं जगदीश प्रसाद ने बताया कि सनातन संस्कृति में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। परिवारों में बच्चों को सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों की सीख दी जाती है, जिससे वे आगे चलकर इन परंपराओं का पालन करते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।