भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने ग्रामीण,विद्यालय परिसर में लगाए परिंडे
By Shubh Bhaskar ·
15 May 2026 ·
88 views
भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बने ग्रामीण,विद्यालय परिसर में लगाए परिंडे
पीपाड़ शहर। राजस्थान में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और 45 डिग्री के तपते पारे ने जहाँ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए भी अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। इस मानवीय संवेदना को समझते हुए शुक्रवार को ग्राम रिया सेठों की स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई।
एक पहल, कई जीवन अल्पसंख्यक कांग्रेस डांगीयावास ब्लॉक अध्यक्ष खुर्शीद अहमद की अगुवाई में विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के परिंडे बांधे गए और दाने के लिए टब रखे गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पानी के अभाव में दम तोड़ते पक्षियों को बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। हमारी एक छोटी सी कोशिश इन मासूम परिंदों को नया जीवन दे सकती है।इस पुनीत कार्य में अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अल्लानूर मेहर और स्टेट कॉर्डिनेटर बहादुर खियाणी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, श्रीमती प्रीति देवड़ा इकबाल गौरी बुचकला, जेठाराम बडियार, दुर्गाराम सेवर, फिरोज खान सिंधी, रजाक खान, हाजी खान, श्रवण सिरोही, हाजी अनवार कुरैशी,बाबू भाई कुरैशी, अशोक भाटी, इकबाल खान सिंधी, सिकंदर खान सिंधी, लियाकत कुरेशी, साबू खान सिंधी और महेंद्र मेघवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे न केवल सार्वजनिक स्थानों पर, बल्कि अपने घरों की छतों और बालकनी में भी पक्षियों के लिए पानी के पात्र (परिंडे) जरूर लगाएं, ताकि इस भीषण तपिश में कोई भी पक्षी प्यास से न मरे।