ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बसवा में बड़ी कार्यवाही, राशन डीलर महेश शर्मा निलंबित।

By Shubh Bhaskar · 15 May 2026 · 21 views
बसवा में बड़ी कार्यवाही, राशन डीलर महेश शर्मा निलंबित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा- राजगढ उपखंड के नजदीक बसवा क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था में लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला रसद अधिकारी ने राशन डीलर महेश शर्मा के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किए हैं।
एसडीएम रवि कांत सिंह की सख्ती के चलते यह कार्यवाही की गई। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम रवि कांत सिंह ने स्पष्ट कहा कि आम उपभोक्ताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य राशन डीलरों में भी हड़कंप मच गया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube