ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

छात्र की जानलेवा पिटाई: जताया आक्रोश, दिया ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 27 views
छात्र की जानलेवा पिटाई: जताया आक्रोश, दिया ज्ञापन
सीकर, (रामगोपाल गोपी): हनुमानगढ़ जिले के गांव मलसीसर में छात्र रजत शर्मा के साथ की गई निर्दयतापूर्ण मारपीट के विरोध में गुरुवार को विप्र सेना सीकर इकाई की ओर से गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम रतनलाल स्वामी को सौंपा गया। विप्र सेना जिलाध्यक्ष सुरेश पारीक ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से शेष आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है तथा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। विप्रसेना पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं हर संभव प्रशासनिक सहायता देने की भी मांग करता है। बस कंडक्टर एवं अन्य असामाजिक तत्वों ने छात्र रजत शर्मा पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। उसके जबड़े, आंख, सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई है। इस मौके पर विप्र सेना विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट पीयूष शर्मा, संरक्षक एडवोकेट बजरंग शर्मा, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, एडवोकेट कैलाश पलसाना, रवि प्रधान, सुधांशु पारीक आदि मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube