ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मेडिकल कॉलेज के सामने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ, लगे आकर्षक झूले*

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 23 views
*सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मेडिकल कॉलेज के सामने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ, लगे आकर्षक झूले*

उरई (जालौन)। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने गुरुबार को मेडिकल कॉलेज के सामने लगी भव्य प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

*प्रदर्शनी में लगे आकर्षक झूले*
इस प्रदर्शनी में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं। विशाल झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन, टोरा-टोरा और बच्चों के लिए मिनी झूले मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

*उद्घाटन के दौरान क्या बोले विधायक*
शुभारंभ के मौके पर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां शहरवासियों के मनोरंजन का बेहतर साधन हैं। यहां परिवार के साथ आकर लोग कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रदर्शनी में खान-पान के स्टॉल, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानें भी लगाई गई हैं। शाम होते ही प्रदर्शनी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी अगले एक माह तक चलेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube