जयपुर नगर निगम में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य निरीक्षक सहित दलाल ट्रैप।
By Shubh Bhaskar ·
14 May 2026 ·
14 views
जयपुर नगर निगम में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, स्वास्थ्य निरीक्षक सहित दलाल ट्रैप।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर निगम में स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। कार्यवाही के दौरान एसीबी ने एक दलाल को भी पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और दलाल को ०5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया गया। एसीबी की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
एसीबी की इस कार्यवाही के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों में पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा बनी रही। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही को अंजाम दिया गया।