शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 15 को
By Shubh Bhaskar ·
14 May 2026 ·
16 views
शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 15 को
सीकर, (रामगोपाल गोपी): पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री रहे स्व. भैरोंसिंह शेखावत की 16 वीं पुण्यतिथि पर सीकर में आगामी 15 मई को प्रातः 10 बजे बजाज रोड़ स्थित चोकड़ीका भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी सीकर फाउंडेशन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ व महासचिव सुरेश अग्रवाल ने दी। उन्होंने सभी से आयोजन में शामिल होकर बाबोसा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने व उनके बारे में अपने विचार व संस्मरण सांझा करने का आग्रह किया है।