ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में 15 मई को बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक दौरा, सीएम और रेल मंत्री करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा।

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 35 views
अलवर में 15 मई को बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक दौरा, सीएम और रेल मंत्री करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर में 15 मई को बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक दौरा होने जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करेंगे तथा रात्रि में बुर्जा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी अलवर पहुंचेंगे। रेल मंत्री रेलवे स्टेशन के करीब 111 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नगर निगम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड पर वर्षों पुराने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही वीआईपी कार्यक्रम स्थलों पर सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर की व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें तथा दौरे के दौरान अलवर में चल रहे विकास कार्यों की बेहतर तस्वीर दिखाई दे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube