मां दिवस पर गौ सेवा का अनूठा उदाहरण, गौशाला को आटा चक्की भेंट।
By Shubh Bhaskar ·
10 May 2026 ·
85 views
मां दिवस पर गौ सेवा का अनूठा उदाहरण, गौशाला को आटा चक्की भेंट।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- कोटपूतली- कोटपूतली मां दिवस पर्व के अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा गौ पुत्री शिवानी ने गौ सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी गुरु माता गौ पुत्री रेखा माई के साथ नोवराणा पाटन स्थित मंशा गौशाला पहुंचकर गौ माताओं के लिए आटा चक्की भेंट की। साथ ही गौशाला में चोकर और गुड़ की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज द्वारा किए जा रहे गौ सेवा कार्यों की भी सराहना की गई। बताया गया कि संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि अब संत समाज के साथ-साथ किन्नर समाज भी गौ सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों से गौ वंश की सेवा एवं संरक्षण करने तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान में सहयोग देने की अपील की।