अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही, ०3आरोपी गिरफ्तार, ०3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त!
By Shubh Bhaskar ·
10 May 2026 ·
17 views
अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही, ०3आरोपी गिरफ्तार, ०3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-थानागाजी- अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में अवैध खनन एवं निर्गमन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ०3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ०3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी एवं वृत्ताधिकारी थानागाजी इन्दू लोदी के सुपरविजन में थाना थानागाजी पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
थानाधिकारी रामस्वरुप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दबिश देकर अवैध चेजा पत्थर का परिवहन करते हुए ०3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने कार्यवाही के दौरान यगपाल सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह राजपूत निवासी भगतपुरा थाना थानागाजी, नरेश मीणा पुत्र रमेशचंद मीणा निवासी काबलीगढ़ थाना थानागाजी तथा नेमीचंद पुत्र छंगाराम गुर्जर निवासी हींसला थाना थानागाजी को गिरफ्तार किया है।