रील के 'हीरो' बने पुलिस के 'जीरो': गैंगस्टर को फॉलो किया तो सलाखों के पीछे पहुंचे दो युवक।
By Shubh Bhaskar ·
10 May 2026 ·
38 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
रील के 'हीरो' बने पुलिस के 'जीरो': गैंगस्टर को फॉलो किया तो सलाखों के पीछे पहुंचे दो युवक।
कोटा शहर मे सोशल मीडिया पर 'भाईगिरी' का शौक पालने वाले युवाओं के लिए कोटा पुलिस ने बड़ा सबक पेश किया है। कुख्यात 'अमन बच्चा गैंग' की इंस्टाग्राम आईडी को फॉलो करने और उनकी दहशत वाली रील्स को प्रमोट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को धर दबोचा है।
साइबर टीम की थी पैनी नजर: एसपी सिटी तेजस्वी गौतम के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत बोरखेड़ा थाना पुलिस ने रिकेश मीणा और कुशल लखेरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये युवक न केवल अपराधियों को फॉलो कर रहे थे, बल्कि उनकी आपराधिक गतिविधियों से प्रभावित होकर समाज में डर पैदा करने वाली सामग्री भी फैला रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों का डिजिटल साथ देने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।