परशुराम सेना जयपुर संभाग की बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर।
By Shubh Bhaskar ·
10 May 2026 ·
166 views
परशुराम सेना जयपुर संभाग की बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर परशुराम सेना राजस्थान के जयपुर संभाग के जिलाध्यक्षों की बैठक रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतापनगर सांगानेर स्थित कुम्भा मार्ग पर वी मार्ट के सामने आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, जिला कार्यकारिणी गठन एवं तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने की। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम, प्रदेश कार्यक्रम आयोजन समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम, प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश सैहणा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा, जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शास्त्री, दौसा जिलाध्यक्ष राजेश गौड़, जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बृजवासी गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्षों को शीघ्र जिला कार्यकारिणियों का गठन कर ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर संगठन विस्तार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री महेश शर्मा की देर रात गिरफ्तारी की भी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वे एक वरिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक हैं तथा भारतीय न्याय संहिता के अनुसार उन्हें पूर्व सूचना देकर भी गिरफ्तार किया जा सकता था।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तीन माह में जिलाध्यक्षों की बैठक जयपुर संभाग के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
बैठक के अंत में प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा को धन्यवाद दिया।