ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भामाशाहों के सहयोग से बदली सरकारी स्कूल की सूरत, बालिकाओं को मिले झूले और फिसल पट्टी

By Shubh Bhaskar · 09 May 2026 · 91 views
भामाशाहों के सहयोग से बदली सरकारी स्कूल की सूरत, बालिकाओं को मिले झूले और फिसल पट्टी

​पीपाड़ सिटी। स्थानीय पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकास की एक नई इबारत लिखी गई है। विद्यालय की पूर्व छात्रा परिषद और वर्तमान स्टाफ के सामूहिक सहयोग से स्कूल परिसर में छात्राओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और फिसल पट्टी स्थापित किए गए हैं।​प्राचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि पूर्व छात्राओं और स्टाफसाथियों के सहयोग से लगभग 40,000 रुपये की लागत से ये झूले लगवाए गए हैं। उन्होंने कहा, झूलों पर बालिकाओं के खिलखिलाते चेहरे देखकर आत्मिक सुकून मिलता है।छोटे बच्चों के उत्साह को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने उनके लिए विशेष दिन और समय भी निर्धारित किया है ताकि छोटी बालिकाओं को भी झूलों का पूरा आनंद मिल सके।प्राचार्य रामकिशोर गहलोत के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में करीब 45 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। इन प्रयासों से विद्यालय के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक वातावरण में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।​प्राचार्य ने पूर्व छात्रा परिषद और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय की उन्नति के लिए इसी प्रकार के सहयोग की अपील की।इस अवसर पर उप प्राचार्य चेतना पूरी गोस्वामी, धोकल राम, ओमा राम मेघवाल, भगा राम देवासी, अरविंद वर्मा, जगदीश चंद्र, पारस गहलोत, भारती सैनी, अर्जुन राम, बिमला बिजारणियां, निर्मला दाधीच, संतोष चौहान, नसीब कौर, विवेक मित्र, संगीता पंवार, फगला राम बिश्नोई, ओम कंवर, अब्दुल गफ्फार, भावना सारण, निरमा मुंडेल, सुनील, संगीता गोयल, ममता, अविनाश सोनेल, राकेश चौहान एवं शांति सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube