पीपाड शहर जनगणना 2027 के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का द्वितीय बैच का प्रशिक्षण संपन्न
By Shubh Bhaskar ·
09 May 2026 ·
68 views
पीपाड शहर जनगणना 2027 के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का द्वितीय बैच का प्रशिक्षण संपन्न
पीपाड शहर।आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शनिवार को नगर पालिका मीटिंग हॉल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का समापन हुआ।प्रशिक्षण के अंतिम दिन केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई बल्कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। फील्ड ट्रेनर कैलाश राम व रामकिशोर टेलर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणार्थियों ने घर-घर जाकरएचएलओ एप्प के माध्यम से सूचनाएं दर्ज करने का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने वास्तविक गणना प्रक्रिया की बारीकियों को समझा ताकि फील्ड वर्क के दौरान कोई तकनीकी त्रुटि न हो।नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि पालिका क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण (मकानों के सूचीकरण व गणना) के लिए कुल 80 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का चयन किया गया है।इन सभी का प्रशिक्षण दो अलग अलग बैच में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।द्वितीय बैच में 40 कर्मियों के साथ दो फील्ड ट्रेनर शामिल रहे।अधिशाषी अधिकारी ने नगर वासियों से अपील की है कि आगामी 16 मई से शुरू हो रही जनगणना प्रक्रिया में प्रगणकों का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने आग्रह किया कि जब प्रगणक घर पर आएं तो उन्हें सही और सटीक सूचनाएं उपलब्ध करवाएं, क्योंकि यह डेटा भविष्य की योजनाओं और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस समापन अवसर पर पालिका वरिष्ठ सहायक विजय विश्नोई, रमेश पारीक, सुल्तान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।