ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ०6 युवक-युवतियों से पूछताछ।

By Shubh Bhaskar · 09 May 2026 · 25 views
अलवर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ०6 युवक-युवतियों से पूछताछ।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कोतवाली थाना पुलिस और शिवाजी पार्क थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जांच पड़ताल की।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित फैमिली थाई स्पा और सवेरा कैफे सहित कई स्थानों पर छापा मारा।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ०6 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube