ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर के बिलेटा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम।

By Shubh Bhaskar · 09 May 2026 · 17 views
अलवर के बिलेटा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के बिलेटा गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube