ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू, जिला समन्वयक ने किया औचक निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 07 May 2026 · 95 views
पीपाड शहर में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू, जिला समन्वयक ने किया औचक निरीक्षण

​नगर पालिका क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज़, शुद्ध आंकड़े जुटाने पर जोर


पीपाड शहर।आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानों के सूचीकरण और गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए नगर पालिका क्षेत्र के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार से नगर पालिका मीटिंग हॉल में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण आगामी 9 मई तक चलेगा।​​प्रशिक्षण सत्र के दौरान जनगणना जिला समन्वयक सुरेशचंद्र मीणा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संभागियों से फीडबैक लेते हुए फील्ड कार्य की बारीकियों को समझाया। मीणा ने प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर सटीक जानकारी संकलित करें और आमजन को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करें।​अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर ने प्रथम चरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।​प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर कैलाश राम और रामकिशोर टेलर ने संभागियों को​जनगणना-2027 का परिचय दिया
​गणन खंड सीमाओं का ले-आउट,
​नजरी नक्शे तैयार करने की विधि सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और प्रगणकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
​​राष्ट्रीय कार्य में अपनी भूमिका को लेकर पर्यवेक्षकों और प्रगणकों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पालिका वरिष्ठ सहायक विजय विश्नोई, रमेश पारीक, सुल्तान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube