ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्री प्रियंका को बानसूर नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

By Shubh Bhaskar · 07 May 2026 · 94 views
गौ पुत्री प्रियंका को बानसूर नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांनसुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत गुरुवार, ०7 मई को बानसूर नगर अध्यक्ष पद पर गौ पुत्री प्रियंका की नियुक्ति की गई। नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार द्वारा की गई।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गौ पुत्र जितेंद्र यादव, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा गौ पुत्री शिवानी माता, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौ पुत्र राकेश सराधना, राजस्थान प्रदेश मंत्री गौ पुत्र राम किशोर कुमावत, राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र मुकेश सैनी उपस्थित रहे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ सेवा एवं सनातन धर्म की रक्षा के कार्य में निरंतर जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन को आशा है कि प्रियंका के नेतृत्व में बानसूर नगर में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान को गति मिलेगी।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube