सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत राजसमंद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
07 May 2026 ·
14 views
सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत राजसमंद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजसमंद- राजस्थान के राजसमंद में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित नालसा जागृति स्कीम 2025 के अंतर्गत “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत बुधवार को राजसमंद जिले में व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपराधों से संरक्षण, उनके अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद की अध्यक्ष श्रीमती अल्का शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशन एवं तालुका विधिक सेवा समिति भीम के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलि जस्साखेड़ा में आयोजित शिविर में 255 से अधिक विद्यार्थियों को स्वास्थ्य का अधिकार, नालसा एचडब्ल्यूसी योजना 2025, जागृति स्कीम 2025, नालसा स्पृहा योजना 2025, महिला अधिकार, शिक्षा का अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को जागरूकता पैंफलेट भी वितरित किए गए।
इसके अलावा जस्साखेड़ा चौराहा, टैक्सी स्टैंड एवं बड़ाया कुड़ा में आयोजित शिविरों में आमजन को महिला एवं बाल संरक्षण कानून, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा अन्य विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इन कार्यक्रमों में 290 से अधिक लोगों ने भाग लिया और निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूकता प्राप्त की।
कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर पुष्पा सोनी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर आमजन एवं विद्यार्थियों को सरल भाषा में विधिक जानकारी देकर जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान बच्चों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाकर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष को यह जानकारी पुष्पा सोनी द्वारा दी गई