ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा ग्रामीण मंडल शाहपुरा की पदाधिकारी बैठक आयोजित

By Shubh Bhaskar · 07 May 2026 · 52 views
भाजपा ग्रामीण मंडल शाहपुरा की पदाधिकारी बैठक आयोजित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा की मंडल पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लालाराम जी बैरवा रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर ने की।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों को शक्ति केंद्रों के विभाजन कार्य एवं प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रूप से विस्तार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में नए भाजपा कार्यकर्ताओं का निर्माण करने एवं सामाजिक एवं राजनीतिक वर्गों में पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों का विस्तार करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष भंवर वैष्णव, सत्यनारायण कुमावत, संदीप पटवारी, हीरालाल बेरवा, भूपेंद्र सिंह, महामंत्री भेरूलाल गाडरी, पंचायत समिति सदस्य सांवर गुर्जर, प्रेमराज खारोल, भागचंद खारोल, नेहाल माहेश्वरी, कैलाश सुथार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संयोजक सुरेश भाट सहित समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube