ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मेंटेनेंस कार्य के चलते आज ढाई घंटे बिजली बंद रहेगी।

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 22 views
मेंटेनेंस कार्य के चलते आज ढाई घंटे बिजली बंद रहेगी।

पीपाड़ सिटी। शहर में 132 केवी जीएसएस पीपाड़ सिटी पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को क्षेत्र में करीब ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कनिष्ठ अभियंता जमालुदीन ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते साथीन, पीपाड़ सिटी, बुचकला, बिनावास, मालावास, कापरड़ा, रामड़ावास, रतकुड़िया, खांगटा तथा पीपाड़ रोड सहित संबंधित स्टेशनों से जुड़े सभी गांवों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube