ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम रथ अभियान के मंच से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दिया संदेश*

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 37 views
*ग्राम रथ अभियान के मंच से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दिया संदेश*

सलूंबर, 06 मई। सलूंबर विधायक शांता अमृत लाल मीणा ने सगतड़ा ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ और कला जत्थों के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से गांव-गांव जाकर आमजन को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों तक समान रूप से पहुंचे। इसके लिए सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
-0-

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube