ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बेटियों के साथ मारपीट के विवाद में पीहर पक्ष पर हमला, आधा दर्जन घायल।

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 10 views
बेटियों के साथ मारपीट के विवाद में पीहर पक्ष पर हमला, आधा दर्जन घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गोविंदगढ़- गोविंदगढ़ क्षेत्र के गांव प्लान खेड़ा में बेटियों के साथ कथित मारपीट के मामले में समझौता कराने पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों पर ससुराल पक्ष द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और फरसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हिंसक झड़प में पीहर पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube