ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मंदिर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 11 views
मंदिर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के ख्वास जी के बाग स्थित रामरघुनाथ महाराज मंदिर की भूमि पर कथित रूप से भूमाफियाओं द्वारा खुर्द-बुर्द किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसडीएम सीमा मीना को दिया गया, जिसमें मंदिर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान क्षेत्र के कई नागरिक और मंदिर से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube