भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पानी का कनेक्शन, एक साल बाद सुलझा विवाद।
By Shubh Bhaskar ·
06 May 2026 ·
15 views
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पानी का कनेक्शन, एक साल बाद सुलझा विवाद।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में लंबे समय से चल रहे पानी कनेक्शन के विवाद का आखिरकार समाधान हो गया। प्रशासन की सख्ती और कलेक्टर के आदेश के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कनेक्शन का कार्य पूरा कराया गया।
जानकारी के अनुसार, कॉलोनी में पानी के कनेक्शन को लेकर पिछले करीब एक साल से विवाद बना हुआ था। कुछ स्थानीय लोग इस कनेक्शन का विरोध कर रहे थे, जिसके चलते काम लगातार रुका हुआ था। कई बार प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं निकल पाया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
प्रशासन की निगरानी में आखिरकार पानी का कनेक्शन सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।