ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार मचा हड़कंप।

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 4 views
अलवर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार मचा हड़कंप।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह चौथी बार है जब पासपोर्ट ऑफिस को इस तरह की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पोस्ट मास्टर ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पासपोर्ट कार्यालय पोस्ट ऑफिस के नजदीक स्थित होने के कारण एहतियात के तौर पर दोनों ही कार्यालयों को तत्काल बंद कर दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को खाली कराया गया और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई।
पुलिस द्वारा मेटल डिटेक्टर की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।
फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube