ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन वज्र': बोरखेड़ा में दहशत फैलाने की फिराक में घूम रहा शातिर दबोचा-

By Shubh Bhaskar · 05 May 2026 · 24 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन वज्र': बोरखेड़ा में दहशत फैलाने की फिराक में घूम रहा शातिर दबोचा-


एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर एक्शन मोड में खाकी, अवैध हथियार के साथ नरेश राठौर गिरफ्तार-


बीच सड़क धारदार चाकू लहराते युवक को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा, शहर में हड़कंप।

कोटा शहर की शांत फिजां में जहर घोलने और हथियारों के दम पर खौफ पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ कोटा पुलिस ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (IPS) तेजस्वनी गौतम के सख्त आदेशों के बाद एक्शन मोड में आई बोरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर युवक को अवैध तेजधार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।


आधी रात को बिछाया जाल, भागने का मौका नहीं मिलाजानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी व डीएसपी रुद्र प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में बोरखेड़ा थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में एक विशेष 'हथियार धरपकड़ टीम' गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और आरोपी नरेश राठौर (24) निवासी छावनी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक घातक तेजधार चाकू बरामद हुआ, जिसका वह लाइसेंस नहीं दिखा सका।


अपराधियों को एसपी की सीधी चेतावनी: 'हथियार छोड़ो या जेल चुनो'पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में एसआई इलियास मोहम्मद, कॉन्स्टेबल मनीष मीणा (1761) और गोविन्द (2114) की जांबाजी की प्रशंसा की जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube