ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

PDA जनचर्चा को मिला जनसैलाब, कृष्ण गिहार ने विधानसभा 294 से ठोकी दावेदारी

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 48 views
PDA जनचर्चा को मिला जनसैलाब, कृष्ण गिहार ने विधानसभा 294 से ठोकी दावेदारी

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर,
विधानसभा बलरामपुर सदर के ग्राम जूड़ीकुईया में आयोजित PDA जनचर्चा कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा, जिसमें नागरिकों, युवाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई।
इस दौरान कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक कृष्ण गिहार ने विधानसभा क्षेत्र 294 (बलरामपुर सदर) से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए जनता से समर्थन की अपील की। उपस्थित जनसमूह ने भी उनके प्रति समर्थन जताया, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आई।
कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समाज को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना रहा। यह जनचर्चा सामाजिक न्याय, भागीदारी और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनी।
कार्यक्रम में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और समाधान के लिए एकजुटता दिखाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गैसड़ी विधायक आदरणीय राकेश यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा , पूर्व विधायक मसूद खान , सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी , पूर्व विधायक राम सागर अकेला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
साथ ही महेंद्र यादव , सरुन , हृदयराम यादव जी, करीम जी, विकास मंत्री , इक़बाल फ्लावर , उमाशंकर विश्वकर्मा , बुदराज जी, महमूद जी, राकेश , सचिन मिश्रा , प्रताप गिहार , बब्बू यादव , शहीद भाई, इरफान भाई, डॉ. राधेश्याम , पप्पू जायसवाल , पवन जायसवाल , परवीन शुक्ल , अमरेश पासवान , केशरी पासवान , सुरेश पासवान , अमरेश यादव , संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और जनता की अहम भूमिका रही। यह जनचर्चा कार्यक्रम बलरामपुर सदर में सामाजिक एकता, जनभागीदारी और राजनीतिक जागरूकता को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube