ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा सहित डीजे सामान बरामद

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 141 views
बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा सहित डीजे सामान बरामद

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 03 मई 2026।
जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ई-रिक्शा सहित चोरी का सामान बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को वादी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नहरबालागंज द्वारा थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी दुकान से डीजे का सामान एवं लाइट चोरी हो गई है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 19/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की विवेचना करते हुए रविवार को ग्राम कल्लाभट्ठा के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी लुचुइया, शेखावत उर्फ कन्नन शेख निवासी नहरवालागंज तथा छोटू कश्यप निवासी विशुनापुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन एम्पलीफायर, दो मिक्सर मशीन, दो एलईडी पार डीजे लाइट तथा एक बिना कागजात का ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube