ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर तैयारी तेज, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 47 views
भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर तैयारी तेज, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में 5 मई को प्रस्तावित जिला कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने, कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिसमें आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि कार्यसमिति बैठक के माध्यम से संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, महेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’, जिलामंत्री तरुण तिवारी, अरविंद तिवारी, शैलेंद्र सिंह, साधना पांडे, नंदनी शुक्ला, अमर शुक्ला, संतोष कुमार,आलोक रंजन, अंशुमाली भारतवंशी, अंशमान शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube