ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कामरेड अतुल अंजान की दूसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 6 views
कामरेड अतुल अंजान की दूसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) अलवर एवं अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) अलवर की ओर से वरिष्ठ नेता कामरेड अतुल अंजान की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पार्टी पदाधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि कामरेड अतुल अंजान के अलवर आगमन के दौरान उनके विचारों को सुनने का अवसर कार्यकर्ताओं एवं आमजन को कई बार मिला। होपसर्कस, राजमिस्त्री मजदूर यूनियन के सम्मेलन तथा सीएए-एनआरसी आंदोलन के दौरान जेल सर्किल स्थित कर्बला मैदान में आयोजित आमसभाओं में उनके भाषण बेहद प्रभावशाली रहे।
उन्होंने अपने संबोधनों में हमेशा मजदूरों, किसानों और गरीब तबके के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके भाषण सारगर्भित, तथ्यात्मक और जनभावनाओं से जुड़े होते थे, जिनकी वजह से राह चलते लोग भी रुककर उन्हें सुनने के लिए आकर्षित हो जाते थे।
पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से गरीबों, मजदूरों और किसानों की एक बुलंद आवाज खामोश हो गई है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं एटक अलवर इकाई ने उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube