माचाड़ी वन खंड महादेव गौशाला में मंदिर निर्माण पर मासिक भंडारा आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
02 May 2026 ·
42 views
माचाड़ी वन खंड महादेव गौशाला में मंदिर निर्माण पर मासिक भंडारा आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के राजगढ़ मार्ग स्थित वन खंड महादेव मंदिर परिसर में नव निर्मित मंदिर के उपलक्ष्य में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। मई माह की ०2 तारीख को आयोजित इस भंडारे में भामाशाह सतीश भारद्वाज तथा गुड़गांव निवासी डॉ. गौतम के सहयोग से व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के दौरान गौ माताओं के लिए चारा, पानी एवं छाया की समुचित व्यवस्था भी की गई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे के शुभारंभ से पूर्व विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात कन्याओं को पंगत में बैठाकर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर गौ माता के संरक्षण एवं देखभाल को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गौशाला से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए गौ सेवा को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
गौशाला में पूर्व से गठित गौ समिति के नेतृत्व में व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष लालाराम शर्मा के नेतृत्व में समिति का विस्तार भी किया गया, जिससे व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
कार्यक्रम का समापन गौ सेवा के संकल्प और सहयोग की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी, गौ शाला समिति अध्यक्ष लालाराम शर्मा, पप्पू राम सैनी उपाध्यक्ष,रतन तिवाडी सचिव,नागपाल शर्मा उप मंत्री, हजारीलाल योगी कोषाध्यक्ष रमेश चंद यादव सदस्य, राम किशोर मीणा सदस्य,मथुरा प्रसाद शर्मा,पंडित राजेश शर्मा, माचाड़ी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन बटवाडा़,नवल रावत,अनिल शर्मा,विनोद धाकड़,रविन्द्र सिंह,सुरेश बोहरा फज्जू,राजपुरोहित रोशन पटवारी,जगदीश बोहरा, बाबूलाल शर्मा,श्याम शर्मा,व गौ सेवक सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे,