ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

By Shubh Bhaskar · 01 May 2026 · 37 views
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ क्षेत्र के सुरेर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठियों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर अवस्था में राजगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने राजगढ़ थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सुरेर गांव निवासी हरिश सुलानिया पुत्र विश्राम मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ०2 बजे वह गोठ की चौकी स्थित जी.एस. पब्लिक स्कूल की लाइब्रेरी से खाना खाने के लिए अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान लीला राम और छोटेलाल के मकान के पास सामने से आए हरकेश मीणा पुत्र कैलाश चंद मीणा ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर डंडों से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले में हरिश स्कूटी से गिरकर सड़क पर जा गिरा, जिसके बाद आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
हमले में घायल हरिश के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया, वहीं सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित के अनुसार विवाद की जड़ गांव में पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ी है, जहां आरोपी पक्ष के एक रिश्तेदार द्वारा की गई बदतमीजी के बाद ग्रामीणों ने उसे वहां से भगा दिया था। इसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube