ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घरेलू गाय का एक माह तक निःशुल्क उपचार, बेहतर संरक्षण हेतु गौशाला भेजा। *जीव जंतु प्रेमीमुकेश सैनी*

By Shubh Bhaskar · 01 May 2026 · 13 views
घरेलू गाय का एक माह तक निःशुल्क उपचार, बेहतर संरक्षण हेतु गौशाला भेजा। *जीव जंतु प्रेमीमुकेश सैनी*


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-बसवा- बसवा तहसील क्षेत्र के काटरवाड़ा गांव में जीव सेवा, गौ संरक्षण और मानवता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। काटरवाडा़ गांव निवासी देवी सहाय शर्मा की घरेलू गाय पिछले एक माह से गंभीर रूप से घायल और अस्वस्थ थी, जिसे लेकर परिवार काफी चिंतित था।
ऐसे कठिन समय में बांदीकुई निवासी मुकेश कुमार सैनी (जीव जंतु प्रेमी, गौ सेवक, सर्प मित्र एवं वन्यजीव रेस्क्यू एक्सपर्ट) ने निस्वार्थ भाव से गाय के उपचार की जिम्मेदारी संभाली। मुकेश सैनी ने लगातार एक माह तक गाय का निःशुल्क इलाज किया। इस दौरान उन्होंने दवाइयों, इंजेक्शन, प्राथमिक उपचार और नियमित देखभाल के जरिए गाय की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया।
लगातार सेवा और समर्पण के बाद जब गाय की हालत बेहतर हुई, तो उसे आगे सुरक्षित संरक्षण और उचित देखभाल के उद्देश्य से हरियाणा स्थित एक गौशाला में भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार सैनी द्वारा स्थापित “जीव जंतु प्रेमी एवं सर्प मित्र संस्था” क्षेत्र में बेजुबान जीवों के रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। मुकेश सैनी न केवल वन्य जीवों और सर्पों का रेस्क्यू करते हैं, बल्कि घरेलू पशुओं की सेवा और उपचार में भी समान रूप से समर्पित रहते हैं।
क्षेत्र में कहीं भी घायल या बीमार जीव की सूचना मिलते ही वे 24 घंटे निस्वार्थ भाव से सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। विशेष बात यह है कि उन्होंने जीव सेवा के लिए स्वयं की एंबुलेंस भी समर्पित कर रखी है, जिसके माध्यम से घायल पशुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
ग्रामीणों ने मुकेश सैनी एवं उनकी टीम के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में इस प्रकार का निस्वार्थ सेवा भाव समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनका यह समर्पण समाज में जीवों के प्रति करुणा, संवेदनशीलता और सेवा भावना का सशक्त संदेश दे रहा है।जिसकी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube