जिला कलक्टर ने की स्वगणना की शुरुआत, आमजन से की भागीदारी की अपील।
By Shubh Bhaskar ·
01 May 2026 ·
19 views
जिला कलक्टर ने की स्वगणना की शुरुआत, आमजन से की भागीदारी की अपील।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को जनगणना 2027 के तहत स्वयं आगे बढ़कर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना कर एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने इस पहल के जरिए जिलेवासियों को स्वगणना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि ०1 मई से 15 मई तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक वेब पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वगणना प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है।
डॉ. शुक्ला ने अलवर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही व पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें।