ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भैराना में प्रदूषण के खिलाफ संतों का बिगुल, सरकार को अल्टीमेटम। *महंत प्रकाश दास महाराज*

By Shubh Bhaskar · 01 May 2026 · 14 views
भैराना में प्रदूषण के खिलाफ संतों का बिगुल, सरकार को अल्टीमेटम। *महंत प्रकाश दास महाराज*


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दूदू-जयपुर- जयपुर जिले की दूदू तहसील के भैराना क्षेत्र में औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ संत समाज का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। मोखमपुरा-बिचून मार्ग स्थित टाका भैराना इन दिनों विरोध का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां संतों और पर्यावरण प्रेमियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।
राजगढ़ से पहुंचे ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भैराना धाम की पवित्र धरा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।” उन्होंने इसे संतों की तपोभूमि का अपमान बताते हुए आरोप लगाया कि औद्योगिक गतिविधियों ने न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बिगाड़ दिया है।
संत समाज ने स्पष्ट रूप से मांग रखी है कि संबंधित औद्योगिक इकाई को तत्काल प्रभाव से यहां से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। साथ ही सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
महंत प्रकाशदास महाराज ने स्वयं आंदोलन में उतरने का ऐलान किया है, जिससे संत समाज में नया उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा, पानी और जमीन की गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।
भैराना में उठी यह आवाज अब बड़े जनआंदोलन का रूप लेती दिख रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर सामाजिक और सियासी हलचल तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube