गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज, धर्म दास महाराज ने किया आह्वान।
By Shubh Bhaskar ·
01 May 2026 ·
37 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज, धर्म दास महाराज ने किया आह्वान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ संरक्षण और सनातन धर्म की रक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा आह्वान किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने 30 अप्रैल को देशवासियों और संत समाज से एकजुट होकर गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ सेवा और संरक्षण के कार्य में जुटा हुआ है। धर्म दास महाराज ने गौ माता को “सम्पूर्ण विश्व की माता” बताते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी गौ सेवा के लिए अवतार लिया था, लेकिन आज देश में गौवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सड़कों पर आवारा घूमती गायें प्लास्टिक और गंदगी खाने को मजबूर हैं।
उन्होंने संत समाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश में बहुत कम संत ही इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उनके अनुसार, यदि सभी संत और समाज मिलकर संकल्प लें तो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने में देर नहीं लगेगी।
धर्म दास महाराज ने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्यों में कुछ संतों और कार्यकर्ताओं ने प्रयास जरूर किए हैं, लेकिन व्यापक स्तर पर सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक समाज के सभी वर्ग एकजुट नहीं होंगे, तब तक यह लक्ष्य हासिल करना कठिन रहेगा।
अंत में उन्होंने सभी भारतवासियों से हाथ जोड़कर अपील की कि गौ संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और गौ माता को सम्मान दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।