बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यशाला आयोजित, महिला सुरक्षा पर संस्थागत मजबूती पर जोर
By Shubh Bhaskar ·
29 Apr 2026 ·
67 views
“बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यशाला आयोजित, महिला सुरक्षा पर संस्थागत मजबूती पर जोर
यूनिसेफ व पीजीएसएस के सहयोग से एकदिवसीय अभिमुखीकरण, विभागीय समन्वय से अपराध रोकथाम पर
बल
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में यूनिसेफ एवं पीजीएसएस के सहयोग से “बहू–बेटी सम्मेलन” पहल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एकदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, जेंडर समानता और सामुदायिक सहभागिता पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने विभागों के समन्वय को जरूरी बताते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही पर जोर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने इसे अपराधों की पूर्व रोकथाम का प्रभावी माध्यम बताया।
विशेषज्ञों ने जेंडर आधारित हिंसा, कानून, सामाजिक सोच और डेटा आधारित हस्तक्षेप पर जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और यूनिसेफ टीम ने प्रतिभाग कर इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।